Wednesday , September 16 2026

अबुझ हाल में लगीं आग से विवाहिता झुलसी

शाहगंज-सोनभद्र- थाना क्षेत्र जमगांव गांव में दोपहर अबूझ हाल में विवाहिता घर में आग से बुरी तरह से झुलस गई । विश्वस्त सूत्रों से पता चला कि गीता पत्नी सोनू कन्नौजिया उम्र लगभग 25 वर्ष रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधने के लिए थाना रावर्टसगंज बरैला स्थित गांव जमगाई माईके गई थी। शुक्रवार को वह अपने पति के साथ दोपहर में ससुराल जमगाँव लौटी और कुछ ही देर बाद अबुझ हाल में झुलस गई विवाहिता की छह मास की बच्ची भी है । मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय एबुलेंस से ले जाया गया बुरी तरह जल चुकी महिला को चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

Translate »