Wednesday , September 16 2026

पिपरडीह से अवैध खनन में लिप्त ,संयुक्त टीम ने 8 ट्रैक्टर पकड़े,हड़कंप|

समर जायसवाल-

वन विभाग ,पुलिस व राजस्व की टीम ने संयुक्त कार्रवाई

दुद्धी/सोनभद्र| उपजिलाधिकारी सुशील कुमार यादव व डीएफओ एमपी सिंह के निर्देश पर आज शाम राजस्व ,वन व पुलिस विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी के दौरान कनहर नदी तट पिपरडीह घाट से अवैध खनन में लिप्त 8 ट्रैक्टर को रंगे हाथ पकड़ लिया अधिकारियों के टीम पहुँचते ही ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़ भाग खड़े हुए घंटो मसक्कत के बाद ट्रैक्टर चालकों को पकड़ कर आठों ट्रैक्टरो को कोतवाली लाया जा रहा है।खबर लिखे जाने तक पकड़े गए आठो ट्रेक्टर के विरुद्ध कार्रवाई चल रही है।
उप प्रभागीय अधिकारी मनमोहन मिश्रा ने बताया कि वे विंढमगंज रेंज से गश्त कर लौट रहे थे कि कनहर नदी पुल से ही पिपरडीह में कई की संख्या में अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर दिखाई दिए ,उन्होंने गुपचुप तरीके से घाट पर पहुँचे तथा राजस्व व पुलिस विभाग की टीम को मौके पर बुला लिया संयुक्त रूप से 8 ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया ।इस दौरान नायब तहसीलदार सूर्यबली मौर्या व दुद्धी रेंजर दिवाकर दुबे मौजूद रहें।खबर लिखे जाने तक आठों ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए सँयुक्त टीम दुद्धी कोतवाली ला रही है।
डीएफओ एमपी सिंह ने बताया कि अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने बताया कि वन मार्ग प्रयोग करने के आरोप में वन विभाग भी उक्त ट्रैक्टरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करेगा।

Translate »