Wednesday , September 16 2026

बडहर कुँवर की मौत की खबर सुन कस्बे में व्यापारियों ने शोक में बंद की दुकान

शाहगंज।सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)– कस्बे में व्यापारियों ने बडे महाराज आभूषण ब्रम्हशाह के एकलौते पुत्र व बडहर कुँवर अभ्भुदय ब्रम्हशाह की हृदय गति रुक जाने से हुई मौत की खबर सुन शोक में दुकानों को बंद कर शोक संवेदना व्यक्त की। बताया जाता है कि अचानक दोपहर में कुँवर की तबीयत बिगड़ने पर लोग उपचार के लिए वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। हमेशा चेहरे पर मुस्कान रख लोगों का दिल जितने वाले युवा हृदय सम्राट मिलनसार कुँवर के मौत की खबर की भनक लगते ही राजपुर बडहर रियासत में जो जिस हाल में था दौड़ पडा और इस घटना से क्षेत्र में सभी लोग शोकाकुल एवं स्तब्ध हैं। बडहर कुँवर की शादी अभी पिछले वर्ष ही हुईं थीं और अचानक इस घटना से शाहगंज सहित पूरा क्षेत्र शोकाकुल हो गया जो जिस हाल में था राजपुर भवन की तरफ दौड़ पड़ा।

Translate »