Wednesday , September 16 2026

पिछले दो दिनों से उमस से आम जनजीवन बेहाल

शाहगंज।सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- जनपद के तमाम ईलाकों मे बीते दो दिनों से बारिश नही होने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड रहा। भगवान भास्कर के तल्ख तेवर और हवा न चलने से लोग पसीने से तर-बतर रहे वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणांचलों मे तो बिजली भी कोढ मे खाज साबित हो रही थी दिन रात विद्युत कटौती के चलते तमाम लोगों को उमस से राहत मिलने के उद्देश्य से हाथ के पंखे भी चलाते हुए देखा गया। बताते चलें कि जिले में पिछले कई दिनों से हो रही बरसात से लोगों को राहत मिली थी लोग खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठा रहे थे किन्तु बुधवार से बारिश के रुकते ही उमस ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया जिससे लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं।

Translate »