
सिगरौली।सिगरौली जनपद में कोरेना का कहर जारी अबतक सात कोरेना पॉजिटिव के मरीज पाये गए।
मुम्बई से आये सिगरौली जनपद के रमडीहा ग्राम, ठठरा के कुछ लोगो मे कोरेना लक्षण के संदिग्धों को जबलपुर जाच के लिये भेजा गया था।जबलपुर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार रामडीहा ग्राम में ही छः और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सभी व्यक्ति 40 वर्ष के उम्र से नीचे के व्यक्ति है। मुंबई में साथ में रूम में रहकर काम कर रहे थे। संभावना है कि सभी व्यक्ति जिले में प्रवेश करने के पहले ही मुंबई में संक्रमित हो चुके हैं।सभी व्यक्ति अपने अपने घर पर होम क्वॉरेंटाइन है। सभी स्टेबल है। किसी को कोई गंभीर लक्षण नहीं है। आज पूरी ग्राम में एक बार 14 स्वास्थ्य टीम्स के द्वारा सर्वे किया जा चुका है। कल और एक बार सघन सर्वे करके और संबंधित कांटेक्ट का सैंपल लिया जायेगा।रमडीहा ग्राम, ठठरा दोनों ग्रामो को पहले ही कन्टेनमेंट एरिया घोषित करके प्रवेश, निकासी प्रतिबंधित किया जा चुका है। और कड़ी निगरानी रखी जायेगी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal