
मध्यप्रदेश जिला आगर मालवा सुसनेर से गिरिराज बंजारिया ✍ पत्रकार की रिपोर्ट
मो.9617717441
जी हां हम बात कर रहे है मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के सुसनेर तहसील की जंहा पर 11 अप्रेल शनिवार को दोपहर से पहले सुसनेर विधायक राणा विक्रम सिंह द्वारा क्षेत्र के किसान भाइयों से आग्रह करते हुए कहा गया कि देश के कर्तव्यनिष्ठ नागरिक होने के नाते आज का समय समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को समझने तथा कोरोना महामारी के खिलाफ मिलकर लड़ने का समय है।गरीबों का भरण पोषण होता रहे एंव हमारी विधानसभा का कोई भी नागरिक भुखा ना सोये इसके लिये हम प्रतिबद्ध है।
लेकिन अब मुझे आप सभी किसान भाइयों की जरूरत है।इसलिए में आप सभी से आग्रह करता हु की मदद के हाथ संकल्प के साथ आगे बढ़ाते हुए आप अपनी क्षमता के अनुसार गेंहु का अंशदान अवश्य दे। साथ ही यह भी कहा कि पहले चरण में हमने मदद के लिये खाद्य सामग्री का वितरण किया था। लेकिन लॉक डाउन आगे बढ़ने के संकेत है।इसलिए आप सभी के सहयोग की अभिलाषा है आप अपनी क्षमता के अनुसार राणा हॉउस सुसनेर पर गेंहु का दान अवश्य दे।
हम आपको बता दे कि कोरोना महामारी के खिलाफ मानवता की लड़ाई में जरूरत मन्दों के लिये क्षेत्र के किसान भाइयों से श्रदानुसार अंशदान हेतु सहयोग के लिये विधायक राणा विक्रम सिंह के अनुरोध पर राणा हॉउस पर अर्जुन सिंह द्वारा 11 क्विंटल, विक्रम जाट द्वारा 5 क्विंटल, हेमराज जाट द्वारा 5 क्विंटल, गजेंद्र यादव द्वारा 2 क्विंटल, संजय जाट द्वारा 2 क्विंटल, राणा विश्वराज सिंह द्वारा 1 क्विंटल गेंहु का अंशदान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विधायक राणा विक्रम सिंह द्वारा सभी का धन्यवाद एंव आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मदद के हाथ संकल्प के साथ अभियान की शुरुवात करते हुए मेने 5 क्विंटल गेंहु का अंशदान किया है। साथ ही में सभी किसान भाइयों से आग्रह करता हु की गेंहु एंव चना दान में अपनी भागीदारी अपनाए एंव अपने कर्तव्य को निभाए आपका राणा विक्रम सिंह
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal