
मध्यप्रदेश जिला आगर मालवा सुसनेर से गिरिराज बंजारिया ✍ पत्रकार की रिपोर्ट
मो.9617717441
जी हां हम बात कर रहे है मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के सुसनेर तहसील की जंहा पर गत दिनों सुसनेर में स्थित कोर्ट के सामने अंबेडकर पार्क में अंतरालीया ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि हेमराज कटारिया को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुसनेर की कार्यकारिणी में ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया जाने पर कटारिया के मित्र मंडल द्वारा स्वागत किया गया।
हम आपको बता दे कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुसनेर की कार्यकारिणी में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व मुख्यमंत्री कमलनाथ तथा जन जन के लाडले क्षेत्रीय विधायक राणा विक्रमसिंह (गुड्डू भैय्या) की अनुशंसा पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शेख रेहमतउल्ला बाबु भाई द्वारा ग्राम पंचायत अंतरालीया के सरपंच प्रतिनिधि हेमराज कटारिया को ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस खुशी में इनके मित्रमंडल द्वारा अंबेडकर पार्क में इनका स्वागत कर बधाई व शुभकामना दी गई। इस अवसर पर डॉ.गिरिराज बंजारिया पत्रकार, कैलाश सरपंच पालड़ा, मोहनलाल राइकुवाल, गोविंद वर्मा, राधेश्याम सुर्यवंशी जागली, अर्जुन कटारिया, जगदीश सुर्यवंशी, मेहरबान, मानसिंह राइकुवाल, ओर भी अनेक मित्रगण मोजुद थे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal