
रेनुसागर सोनभद्र।
रेनुसागर कालोनी में श्री श्याम सेवा मण्डल रेनुसागर के तत्वाधान में आयोजित श्रीमदभागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव में चल रही भागवत कथा गुरुवार को हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ श्रीमद भागवत कथा संपन्न हो गई। कथा के समापन के हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। भागवत कथा का आयोजन विकाश अग्रवाल की ओर से करवाया गया था।श्रीमद भागवत कथा वाचक पीठाधीश्वर श्री महाकाल पाताल भैरव,भैरव मंदिर भैयाथान सूरजपुर जनपद सरगुजा से पधारे पण्डित आचार्य राजकिशोर शास्त्री ने 7 दिन तक चली कथा में भक्तों को श्रीमद भागवत कथा की महिमा बताई। उन्होंने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा। आचार्य राजकिशोर शास्त्री ने कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। श्रीमद भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है। कथावाचक ने विशाल भंडारे के प्रसाद का भी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रसाद तीन अक्षर से मिलकर बना है। पहला प्र का अर्थ प्रभु, दूसरा सा का अर्थ साक्षात व तीसरा द का अर्थ होता है दर्शन। जिसे हम सब प्रसाद कहते हैं। हर कथा या अनुष्ठान का तत्वसार होता है जो मन बुद्धि व चित को निर्मल कर देता है। मनुष्य शरीर भी भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है। जीवन में प्रसाद का अपमान करने से भगवान का ही अपमान होता है। भगवान का लगाए गए भोग का बचा हुआ शेष भाग मनुष्यों के लिए प्रसाद बन जाता है। कथा समापन के दिन गुरुवार को विधिविधान से पूजा करवाई। दोपहर तक हवन और देर रात्रि तक भंडारा कराया गया। इस अवसर पर हिण्डालको रेनुसागर के यूनिट हेड के पी यादव सपत्नीक इंदु यादव, अनिल सिंघानिया सपत्नीक, मनु अरोरा सपत्नीक मेनका अरोरा ,विकाश अग्रवाल

सपत्नीक ,विनय वाजपेई सपत्नीक शशि वाजपेयी,शुधांशू दुबे एवं दीपक सरावगी ने अपने परिवार के साथ आहुति डाली। पूजन के बाद दोपहर को विशाल भंडारा में प्रसाद ग्रहण के लिये जनसैलाब उमड़ पड़ा।इस अवसर पर हिण्डालको रेनुसागर के यूनिट हेड के पी यादव,दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा इंदु यादव,हेड एच आर शैलेश विक्रम सिंह,मेंटनेश हेड सी एस सिंह,मयंक श्रीवास्तव,एस बी बर्मा,सुदीप्ता नायक ,मनु अरोरा ,समीर आनन्द ,विनय वाजपेयी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal