
बिहार।
दोहरी हत्या कांड के मुख अभियुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार
समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवाडीह में 19 अक्टूबर 2019 के दिन में मोटरसाइकिल खड़ा करने को लेकर विवाद में बिनय ठाकुर पिता कन्हैया ठाकुर ने दो लोगो को गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना में दूसरी गोली वीरेन्द्र ठाकुर को लगी थी। ताजपुर थाना में कांड संख्या 385/19 दर्ज किया गया था। इसी कांड में 17/11/2019 को अभियुक्त बिनय ठाकुर को पुलिस ने मोरवाडीह गाछी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक पिस्टल, चार गोली बरामद हुआ है। वही अपराधी पहले से कई कांड में आरोपी भी है।उक्त जानकारी आज सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार ने प्रेस वार्ता में दी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal