लखनऊ 13 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह 14 नवम्बर को महोबा जिले में प्रवास पर रहेंगे। श्री सिंह सुबह 11 बजे महोबा के जिला पंचायत भवन में जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। इसके बाद सुबह 11.30 बजे डाक बंगला मैदान महोबा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित होंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दोपहर 01 बजे भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे तथा दोपहर 03 बजे कवरई, महोबा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal