
अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 11 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कल 12 अक्टूबर को चित्रकूट में रहेंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह 12 अक्टूबर को चित्रकूट जिले के मानिकपुर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आनन्द शुक्ला के समर्थन में दोपहर 12 बजे पकव्वा देवी संस्कृत महाविद्यालय, मानिकपुर, चित्रकूट में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जबकि दोपहर 02 बजे चुनाव संचालन समिति बैठक में भी सम्मलित होकर मार्गदर्शन करेंगे। श्री सिंह दोपहर 03.30 बजे रैपुरा, मानिकपुर, चित्रकूट में आयोजित सामाजिक कार्यकर्ता बैठक में सम्मलित होंगे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal