अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 07 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नवमी (दुर्गा पूजा) एवं विजय दशमी (दशहरा) पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की है।
राज्यपाल ने अपने बधाई सन्देश में कहा है कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा का पर्व हम सभी को असत्य पर सत्य की और अन्याय पर न्याय की विजय का सन्देश देता है। हम सभी को पर्वों को आपसी प्रेम और सौहार्द से मनाते हुये समाज में व्याप्त बुराईयों एवं कुरीतियों का परित्याग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब एवं दुःखी व्यक्तियों की सहायता कर हमें उनके जीवन में खुशियाँ लानी चाहिए।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal