प्रयागराज- लवकुश शर्मा
प्रयागराज-प्रयागराज में आज दिनांक 12 सितंबर 2019 को उ ० नि० विमलेश कुमार त्रिपाठी को सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी तृतीय प्रयागराज द्वारा *कॉप आफ द मंथ – अगस्त* की उपाधि से सम्मानित किया गया। इससे पहले माह मार्च और जून में भी उ ० नि ० विमलेश कुमार त्रिपाठी कॉप आफ द मंथ बन चुके है।
सर्किल तृतीय में इस तरह की व्यवस्था है जिसमे हर उप निरीक्षक/निरीक्षक को उसके द्वारा किए गए कार्य के अंक मिलते है। इससे कार्य में प्रोफेशनलिज्म बढ़ा है तथा टारगेट ओरिएंटेड पोलिसिंग बढ़ी है। इस माह महिला सुरक्षा को ध्यान में हुए एंटी रोमियो कार्यवाही पर विशेष बल रहा। पार्क , स्कूल, कॉलेज तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की गई। एम वी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही पर भी विशेष जोर रहा। जनता द्वारा दिए गए प्राथना पत्र/आईजीआरएस का भी त्वरित निस्तारण किया गया
उ ० नि० विमलेश कुमार त्रिपाठी थाना कीडगंज 2354.5 अंको के साथ प्रथम स्थान पर, उ ० नि० अमर सिंह परमार थाना कीडगंज 1667 अंको के साथ दूसरे स्थान पर व उ ० नि० विनोद कुमार यादव थाना कीडगंज 984 अंको के साथ तीसरे स्थान पर सर्किल 3 में रहे। मुट्ठीगंज थाने में उ ० नि० अरविंद कुमार राय व अतरसुइया थाने में उ ० नि० कनक कुमार यादव थाने स्तर पर प्रथम स्थान पर रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal