
बभनी/सोनभद्र (अरुण पांडेय विवेकानंद)
बभनी। शिक्षा क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र बभनी में गुरुवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री संजय कुमार ने वृक्षारोपण की उपयोगिता पर बल देते हुए प्रत्येक छात्र-छात्राओं से अपने खाली भूमि पर वृक्षारोपण करने की बात कही।
आपको बताते चलें कि शिक्षा क्षेत्र बभनी के 156 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 4500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।जिसमें सागौन,शीशम,चिलबील,आवला,इमली,सीरस जैसे कई प्रजातियों के पौधे परिषदीय विद्यालयों को वितरित किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री संजय कुमार ने ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में वृक्षारोपण कर लोगों को संदेश दिया कि वृक्ष मानव जीवन एवं सृष्टि के समस्त प्राणियों के लिए बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्षों के बिना मानव जीवन कल्पना मात्र है, पौधे ग्लोबल वार्मिंग को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।अतः हम सभी को इसके प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है।
आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अफजल अहमद ने वृक्षों के आवश्यकता एवं उपयोगिता पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। और कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हमें वृक्षों को लगाना चाहिए।
प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ व महामंत्री रूद्र प्रसाद मिश्रा ने कहा की वृक्षारोपण एक पुनीत कार्यक्रम है। वृक्षों का महत्व हमारे जीवन में सर्वविदित है।सभी लोग अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उनके विकास एवं सुरक्षा का दायित्व हमारे पूरे समाज को है। वृक्षों के महत्व को अधिक से अधिक जनमानस तक पहुंचाना हमारा दायित्व है।
एबीआरसी जगरनाथ व संतोष यादव ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन दाता होते हैं।जो हमारे वातावरण को संतुलित रखने का कार्य करते हैं।आज हम सभी को वृक्षारोपण का जो अवसर मिला है। यह किसी सौभाग्य से कम नहीं है।वृक्ष हमारे पुत्र के समान होते हैं। इसीलिए हमे इनकी देखभाल और रख रखाव की भी हमारी जिम्मेदारी बनती है।
एनपीआरसी मोबीन अहमद व विनोद कुमार ने चर्चा करते हुए कहा कि वृक्ष लगाने से मन में जो आंतरिक खुशी की अनुभूति होती है,उसकी कल्पना नहीं की जा सकती।इस अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के वृक्ष लगाये गए। इस मौके पर चंद्रजीत सिंह,कुलदीप सिंह,दिवाकर तिवारी,रामनिवास,नंदलाल पाण्डेय, विजय कुमार, नंदलाल,राजेश अग्रहरी, अनिल,प्रवीण,अमीत कुमार,सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal