मप्र
राजगढ।राजगढ़ में रविवार को जमीनी विवाद में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान फायरिंग भी हुई। इसमें करीब 13 लोग घायल हो गए। घटना ब्यावरा तहसील के करनवास इलाके के समेली गांव की है। गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया गयाहै।
जानकारी के मुताबिक, यहां कंजर और धनगर समाज में काफी लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। जमीन पर कब्जे को लेकर रविवार कोधनगर समाज के लोगपुलिस को लेकर गांव गए थे। इस दौरानकंजर समाज के लोगों ने हमला कर दिया। जवाब में दूसरे पक्ष के लोगों ने भी हमला किया।
बताया जा रहा है किघायलों में महिला, बच्चे और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। विवाद में दोनों पक्षों की ओर से गोलियां चली हैं।घटना के बाद जिले से अतिरिक्त पुलिसबल बुलाकर गांव में तैनात किया गया। वरिष्ठ अधिकारी गांव में पहुंच गए हैं। पुलिस को गांव से बड़ी संख्या में हथियार मिले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal