जरा हट के
पटना। बिहार प्रान्त के राजधानी पटना से 75 किमी दूर जिला भोजपुर के रतनपुर नामक गांव में बन्दरो के आतंक से लड़कियों की शादी नहीं हो रही है। शादी की वजह और कुछ नहीं बल्कि बंदर है। इस गांव में बंदरों का इतना आंतक है कि यहां लोग बारात लेकर आने से कतराते हैं, ये पूरा गांव बंदरों के आंतक से परेशान है और अब इसी वजह से यहां की लड़कियों की शादी भी नहीं हो पा रही है क्योंकि बाकी सभी गांवों के लोग यहां बारात लाने से डरते हैं। यहां लोग बारात लाने से इसलिए कतराते हैं क्योकि यहां इतने बंदर हैं जो कि लोगों को लहुलुहान करने में बिल्कुल देर नहीं लगाते हैं।सोर्स ऑफ दबंग दुनिया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal