
ज्ञानपुर नगर में राजा पार्क के समीप भदोही मुख्य मार्ग पर लोगों ने शव को रखकर जाम लगा दिया
भदोही।यूपी के भदोही में शुक्रवार की सुबह गोशाला संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं गोली लगने से गोशाला संचालक का पुत्र भी घायल हो गया। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना से ज्ञानपुर नगर में राजा पार्क के समीप भदोही मुख्य मार्ग पर लोगों ने शव को रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने और जाम हटवाने का प्रयास कर रही है।
बता दें कि जौनपुर जिले के निवासी कुछ लोगों से गांव में रविंद्रपति तिवारी का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को उसी जमीन की नापी होनी थी। दोनों पक्षों के लोग मौके पर थे।
इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। कहा सुनी इतनी बढ़ गई कि विरोधी पक्ष से बाइक सवार तीन युवकों में से एक ने रविंद्रपति तिवारी पर फायर कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले दो गोली हवा में दागी इसके बाद एक गोली रविंद्रपति को मार दी। गोली उनके सीने में लगी और वह गिर पड़े। इसके बाद एक गोली उनके पुत्र मुकेश को मार दी। उसका इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। रविंद्रपति तिवारी गोरक्षा समिति के सदस्य थे और विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के पीछे गोशाला चलाते थे।
इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने ज्ञानपुर नगर में राजा पार्क के पास भदोही मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस को भी ग्रामीण का विरोध झेलना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारी ह्तयारों को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे थे। मौके पर एएसपी डॉ. संजय कुमार और ज्ञानपुर सीओ पहुंच गए। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal