
●मृतक करता था ओझाई
कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित चौकी रानीडीह क्षेत्र के रानीडीह गांव में शुक्रवार की देर रात एक वृद्ध की हत्या कर शव को घर से लगभग एक किमी दूरी पर जंगल की ओर जाने वाला पकडंडी रास्ते पर फेंक दिया गया। वृद्ध का शव देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने मृतक वृद्ध की हत्या पत्थरो से कूचकर किया है,जिसकी जानकारी होते ही सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक रानीडीह गांव निवासी 60 वर्षीय लक्ष्मण चेरो पुत्र स्व.ददई चेरो का शव उनके घर से करीब एक किमी की दूरी पर जंगल से गांव में आने वाले पगडंडी रास्ते पर मिला जिसका सिर पत्थर से कूचा गया है।कोन थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि आस पास के लोगो से जानकारी मिली है कि मृतक वृद्ध ओझाई करता था जिसको लेकर वृद्ध की हत्या की आशंका जताई जा रही है।हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।आगे थाना प्रभारी ने कहा कि हत्या किन लोगों ने किया इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो सकी है।मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर दी गयी है जिसके आधार पर अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों की खोजबीन की जा रही है,उधर घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ओपी सिंह भी घटनास्थल पर पहुच कर जायजा लिये इस तरह की घटना के बाद से गांव मे दहशत का माहौल है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal