
हैदराबाद। मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का चैम्पियन बना।रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम पर खेले गए फाइनल में उसने चेन्नई सुपरकिंग्स को 1 रन से हराया। उसने पिछले 7 साल में चौथी बार यह खिताब जीता है। इससे पहले वह 2013, 2015 और 2017 में चैम्पियन रह चुका है। इसके साथ ही मुंबई आईपीएल की सबसे सफल टीम बनी। मुंबई ने 2017 में भी एक रन से फाइनल जीता था। तब उसने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को 1 रन से हराया था।
चेन्नई की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज ड्वेन ब्रावो, महेंद्र सिंह धोनी, अंबाती रायडू, सुरेश रैना और फाफ डुप्लेसिस रहे। उन्होंने 13 गेंद पर 26 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या की गेंद पर क्विंटन डीकॉक ने उन्हें स्टम्प किया। रैना को राहुल चाहर ने एलबीडब्ल्यू किया। वे 14 गेंद पर 8 रन ही बना पाए। उस समय टीम के 70 रन थे। रैना की जगह रायडू भी कुछ खास नहीं कर पाए और 4 गेंद पर एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। बुमराह की गेंद पर डीकॉक ने उनका कैच पकड़ा। धोनी 8 गेंद पर 2 रन ही बना पाए। वे ईशान किशन के सीधे थ्रो पर रन आउट हुए। जब वे पवेलियन लौटे तब चेन्नई के 82 रन थे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal