आरक्षण को खत्म कर रही है भाजपा-बाबू सिंह कुशवाहा

हथगाम/फ़तेहपुर,4 मई।
विकासखंड क्षेत्र के सेमरा मानापुर इंटर कॉलेज में आयोजित कांग्रेस की चुनावी सभा में बोलते हुए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान एवं लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है और आरक्षण व्यवस्था को खत्म करने का इरादा रखती है। यह चुनाव भारत की एकता,अखंडता एवं भाईचारा बचाने की लड़ाई है और यह काम सिर्फ कांग्रेसी कर सकती है। उन्होंने सपा बसपा गठबंधन पर भाजपा का सहयोग करने का आरोप लगाया।ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व सांसद राजाराम पाल ने भी भाजपा को संविधान विरोधी बताया।
पार्टी प्रत्याशी राकेश सचान के समर्थन में आयोजित सभा में अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी। मुख्य अतिथि के रूप में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज भाजपा ने संविधान को खतरे में डाल दिया है जिस संविधान के बल पर गरीब से गरीब व्यक्ति तमाम अधिकारों को प्राप्त करता है उसी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की गहरी साजिश है।कमजोर वर्गों के अधिकार छीनने के लिए भारतीय जनता पार्टी आरएसएस से मिलकर अपना संविधान लागू करना चाहती है। उन्होंने कहा कि संविधान को बचाना है तो भाजपा को हर हाल में हटाना होगा और यह काम सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है हमारे लोग भी भावनाओं में बहकर गलत जगह चले जाते हैं जिससे पिछड़े और दलितों का हक आसानी से मारा जाता है।
उन्होंने दावे के साथ कहा कि संविधान में एक से डेढ़ परसेंट ही रिजर्वेशन की व्यवस्था रह गई है। उन्होंने कहा कि जब तक जनता खुशहाल नहीं होगी और उसका हक उसे नहीं हासिल होगा तब तक राष्ट्रवाद का कोई अर्थ नहीं होता।जनता की खुशहाली से ही राष्ट्रवाद है ।उन्होंने ने कहा कि भाजपा की साजिशों के चलते आने वाले दिनों में दलित पिछड़ों की पीढ़ियों का भविष्य अंधकार में हो जाएगा ।इसलिए हर हाल में भाजपा को सत्ता से बाहर करना जरूरी है और यह काम सिर्फ कांग्रेस पार्टी कर सकती है क्योंकि सपा बसपा गठबंधन का कोई भरोसा नहीं है ।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व सांसद राजा राम पाल ने कांग्रेस को जिताने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश की एकता अखंडता को एक रखने के लिए कुर्बानियां दी हैं।आज भाजपा शासनकाल में एकता और अखंडता को बहुत बड़ा खतरा पैदा हो गया है।यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र दोनों को बचाने के लिए बड़ी लड़ाई है।उन्होंने कहा कि यह देश के भविष्य का चुनाव है।देश को बचाने का चुनाव है और आज पूरे देश में कांग्रेस पार्टी भाजपा के साथ लड़ाई में आमने-सामने खड़ी है।उन्होंने कहा कि सपा बसपा गठबंधन सिर्फ एक धोखा है इनके नेता भविष्य में कहां चले जाएं,कुछ भी पता नहीं रहता इसलिए कांग्रेस को जिताना जरूरी है।पार्टी प्रत्याशी राकेश सचान एवं उषा मौर्या ने सांसद काल में कराए गए विकास कार्यों का हवाला दिया और जिताने की अपील की इस मौके पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की सदस्य एवं प्रदेश के उपाध्यक्ष श्रीमती ऊषा मौर्या,राजकुमार मौर्य,दूरबीन सिंह यादव,पूर्व ब्लाक प्रमुख अतिथियों का स्वागत किया।चुनावी सभा की अध्यक्षता ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव बाबूजी ने की जबकि संचालन पूर्व प्रमुख राजेन्द्र शुक्ल ने किया।
सरफराज अली उर्फ नज्जन,डॉ0 राजेश शर्मा,नितिन सिंह,रिंकू सिंह,दयानंद पांडे, मसूद अहमद, पिंटू गुप्ता,गुरु प्रसाद चौरसिया,मुन्ना महाराज नरसिंह यादव,चेतन यादव,मनोज मौर्य,बच्छराज सिंह मौर्य,मनोज मौर्य,ठाकुर पप्पू सिंह आदि अनेक कांग्रेस जनों ने सभा को संबोधित किया।

Translate »