लंदन. इंग्लैंड की एक कोर्ट में ऑस्ट्रेलियाई मूल के क्रिकेटर को दुष्कर्म कादोषी पाया गया है। 23 साल के एलेक्स हेपबर्न को कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई। हेपबर्न ने जुर्म कबूलकरते हुए कहा है कि उसने दोस्तों के साथ मिलकरवॉट्सऐप पर सेक्शुअल कॉन्क्वेस्ट गेम नाम से ग्रुप बनाया था। इसमें अधिक से अधिक महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रखी गई थी। इसी के तहत उसने यह अपराध किया।
-
एलेक्स ने अपने साथी क्रिकेटर के बेडरूम में सो रही महिला से दुष्कर्मकिया था। अप्रैल 2017की है। फैसला सुनाते वक्तजज जिम टिंडल ने कहा कि दोषियों ने शेखी बघारने के लिए इस घिनौने अपराध कोअंजाम दिया।
-
जज ने कहा कि पीड़िता ने अपने बयान में बताया था कि वारदात उसके लिए भयावह थी। वह एलेक्स के साथी खिलाड़ी जॉयक्लार्क के बेडरूम में सो रही थी। क्लार्क जल्दी सुबह कहीं निकल गया था। इसी दौरान एलेक्स ने वारदात को अंजाम दिया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
