खेल डेस्क. चैम्पियंस लीग के पहले सेमीफाइनल का पहला लेग मंगलवार रात 12:30 बजे से टॉटेनहैम हॉटस्पर और अजाक्स के बीच होगा। यह मुकाबला टॉटेहैम हॉटस्पर स्टेडियम पर खेला जाएगा। इंग्लैंड के क्लब टॉटेनहैम और नीदरलैंड के क्लब अजाक्स के बीच 38 साल बाद किसी मुकाबले में आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें पिछली बार 29 सितंबर 1981 को यूएफा यूरोपियन कप विनर्स कप में आमने-सामने हुई थीं। उस मुकाबले को टॉटैनहैम ने 3-0 से अपने नाम किया था।
चैम्पियंस लीग में टॉटेनहैम की टीम दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची है। पिछली बार 1962 में उसे पुर्तगाल के क्लब बेनफिसा ने फाइनल में जगह बनाने से रोक दिया था। अजाक्स की टीम 1997 के बाद पहली बार चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंची है। तब वह मैच युवेंटस ने जीतकर उसका फाइनल खेलने का सपना तोड़ दिया था।
टॉटेनहैम vs अजाक्स हेड टू हेड
| तारीख | कौन जीता | टूर्नामेंट |
| 16 सितंबर 1981 | अजाक्स 3-1 से जीता | यूएफा यूरोपियन कप विनर्स कप |
| 29 सितंबर 1981 | टॉटेनहैम 3-0 से जीता | यूएफा यूरोपियन कप विनर्स कप |
टॉटेनहैम-अजाक्स ने नॉकआउट राउंड के हर मैच में गोल किए
दोनों टीमें ने नॉकआउट राउंड में दुनिया के टॉप क्लब को हराया। टॉटेनहैम ने पहले जर्मनी के नंबर-1 क्लब बोरुसिया डॉर्टमंड को प्री-क्वार्टर फाइनल में हराया। इसके बाद इंग्लैंड की टॉप टीम मैनचेस्टर सिटी को क्वार्टर फाइनल में शिकस्त दी। अजाक्स ने स्पेन के रियाल मैड्रिड और इटली की चैम्पियन टीम युवेंटस को हराया। टॉटैनहैम-अजाक्स दोनों ने नॉकआउट राउंड के हर मैच में गोल किए।
टॉटेनहैम ने नॉकआउट राउंड में 9 गोल किए, उसके खिलाफ सिर्फ 4 गोल हुए
| राउंड | किसके खिलाफ | लेग | स्कोर |
| प्री-क्वार्टर फाइनल | बोरुसिया डॉर्टमंड | पहला | 3-0 |
| प्री-क्वार्टर फाइनल | बोरुसिया डॉर्टमंड | दूसरा | 1-0 |
| क्वार्टर फाइनल | मैनचेस्टर सिटी | पहला | 1-0 |
| क्वार्टर फाइनल | मैनचेस्टर सिटी | दूसरा | 3-4 |
अजाक्स ने नॉकआउट में 8 गोल किए और 5 गोल खाए
| राउंड | किसके खिलाफ | लेग | स्कोर |
| प्री-क्वार्टर फाइनल | रियाल मैड्रिड | पहला | 1-2 |
| प्री-क्वार्टर फाइनल | रियाल मैड्रिड | दूसरा | 4-1 |
| क्वार्टर फाइनल | युवेंटस | पहला | 1-1 |
| क्वार्टर फाइनल | युवेंटस | दूसरा | 2-1 |
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
टॉटेनहैम हॉटस्पर : हैरी केन, सोन ह्यूंग मिन, डेले अली, क्रिश्चियन एरिक्सन, लुकास मउरा, हूगो लॉरिस, फर्नांडो लॉरेंटे, टोबी अल्डरवीरेल्ड, मूसा सिसोको, जान वर्टोंगेन, डेनी रोस, काइरन ट्रिपिएर, विक्टर वनयामा, हैरी विंक्स, डेविंसन सांचेड, एरीक लामेला, एरीक डिएर, विंसेट जानसेन, ओलिवर स्कीप, बेन डेविस, एस. ऑरियर, जुआन फोइथ, पॉउलो गजानिगा, वाल्कर पीटर्स, जॉर्ज मार्श, माइकल वॉर्म, ल्यूक एमॉस, एल्फी वाइटमैन, टिमोथी इयोमा।
अजाक्स : फ्रैंकी डी जोन्ग, मैथिस डी लिट, हाकिम जियाच, डुसन टडिच, डेविड नेरेस, क्साल-जान हंटेलर, डेली ब्लाइंड, डॉनी वान डी बिक, आंद्रे ओनाना, निकोलस टगलियाफिसो, लेस शोने, नॉसेर मजराउई, कास्पर डोलबर्ग, जर्गेन एकलेनकैम्प, जोएल वाल्टमैन, लिसांद्रो, डेली सिन्कग्रावेन, ब्रुनो वरेला, रासमस निसेन, नोआ लान्ग, डानी डी विट, जकारिया लबयाड, कोस्तास लैमप्रु, कारेल एटिंग, वाक्लाव सर्नी, रयान ग्रावेनबर्च, पेर शुर्स, इसाम अल माच, डनिलो, मिशेल बेकर, डोमिनिक कोटार्स्की, स्टान वान ब्लाडेरेन, लसिना तराओरे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
[ad_2]Source link
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
