लंदन. ब्रिटिश एथलीट हेले कारुदर्स ने 26.2 मील वाली लंदन मैराथन में हिस्सा लिया। हालांकि, वे चैम्पियन नहीं बन पाईं और 02:33:59 घंटे के समय के साथ 18वें नंबर पर रहीं।हालांकि, उनकी जीवटता ने हजारों लोगों का दिल जीत लिया। 25 साल की हेले जब फिनिश लाइन से कुछ ही गज की दूरी पर थीं तभी गिर पड़ीं। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और घिसटते हुए रेस पूरी की।हेले ने इन हालात में पर्सनल बेस्ट निकाला। इससे पहले उनका सवर्श्रेष्ठ प्रदर्शन 2 घंटे 36 मिनट 48 सेकंड था।
-
हेले की हालत इतनी खराब हो गई थी कि रेस पूरी करने के बाद वे फिनिश लाइन पर ही लेट गईं। वे खुद से उठ भी नहीं पा रही थीं। बाद में टूर्नामेंट ऑफिशियल्स उन्हें स्ट्रेचर पर ले गए।हालांकि अब हेले बिल्कुल ठीक हैं। हेले ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी।
-
हेले ने ट्वीट के साथ अपने दोनों घुटनों पर पट्टी लगी एक तस्वीर भी पोस्ट की है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने खुद के घिसटते हुए फिनिश लाइन पर पहुंचने वाली तस्वीर पोस्ट की है। इसमें उन्होंने कैप्शन दिया, ‘यू वान्ट टू रेस, सो यू रेस यानी आप दौड़ना चाहते हैं, इसलिए आप दौड़े।’
https://platform.twitter.com/widgets.js##https://platform.twitter.com/widgets.js
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
