खेल डेस्क. पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर बुधवार को 46 साल के हो गए। क्रिकेट जगत के अलावा दुनियाभर से उनके प्रशंसक उन्हें अलग-अलग अंदाज में जन्म दिवस की बधाईयां दे रहे हैं। इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पृथ्वी शॉ के साथ वाली तस्वीरें ट्वीट कर सचिन को जन्मदिन की बधाई दी। आईसीसी ने ट्वीट किया, ‘परफेक्ट पिक्चर्स सिर्फ फ्रेम तक ही सीमित नहीं रहतीं, इसे सच भी कर दिखाती हैं।’
-
आईसीसी ने ट्विटर पर पृथ्वी और सचिन की दो तस्वीरें शेयर की। एक तस्वीर में सचिन नन्हे पृथ्वी को एक अवॉर्ड देते हुए दिख रहे हैं। उस समय शॉ की उम्र कुछ 12 या 13 साल रही होगी। दूसरी तस्वीर तब की है, जब पृथ्वी ने अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।
-
पृथ्वी शॉ इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। वे दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। पृथ्वी सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानते हैं। सचिन मुंबई में रहते हैं। पृथ्वी का घर भी मुंबई में है।
-
हाल ही में मुंबई के खिलाफ मैच खेलने से पहले सचिन ने पृथ्वी को अपने घर पर डिनर दिया था। अपने आदर्श का मेहमान बनकर पृथ्वी बहुत खुश हुए। पृथ्वी ने ट्वीट किया था, ‘बहुत अच्छे डिनर के लिए सचिन सर आपका धन्यवाद। सर आपसे मुलाकात कर हमेशा खुशी होती है।’
-
पृथ्वी ने अब तक 11 आईपीएल मैच में 23.81 की औसत से 262 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 99 रन की पारी भी खेली, जो उनका सर्वेश्रेष्ठ स्कोर भी है।
-
सचिन तेंदुलकर ने 1989 में अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उस समय सचिन की उम्र 16 साल थी। सचिन अपने क्रिकेट करियर में 15921 टेस्ट रन और वनडे में 18426 रन बनाकर टॉप पर हैं। क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में 30 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले सचिन एक मात्र खिलाड़ी हैं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
