सचिन ने पृथ्वी शॉ को घर पर डिनर दिया, युवा बल्लेबाज ने आभार जताया

[ad_1]


खेल डेस्क. पृथ्वी शॉ इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। वे दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। दिल्ली का गुरुवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर मुंबई इंडियंस से मुकाबला है। पृथ्वी सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानते हैं। सचिन मुंबई में रहते हैं। पृथ्वी का घर भी मुंबई में है।

  1. मुंबई के खिलाफ मैच खेलने से पहले सचिन ने उन्हें अपने घर पर डिनर दिया। अपने आदर्श का मेहमान बनकर पृथ्वी बहुत खुश हुए। उन्होंने इसके लिए सचिन तेंदुलकर का आभार भी जताया। सचिन के डिनर देने की खबर की जानकारी भी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी।

    https://platform.twitter.com/widgets.js

  2. पृथ्वी ने ट्वीट किया, ‘बहुत अच्छे डिनर के लिए सचिन सर आपका धन्यवाद। सर आपसे मुलाकात कर हमेशा खुशी होती है।’ पृथ्वी के इस ट्वीट को अब तक 11 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। 700 से ज्यादा लोगों ने अपने कमेंट भी किए हैं।

  3. पृथ्वी ने आईपीएल के इस सीजन में अब तक 8 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 23.37 के औसत से 187 रन बनाए हैं। पृथ्वी ने आईपीएल में पिछले साल डेब्यू किया था। तब उन्होंने 9 मैच में 27.22 के औसत 153.12 के स्ट्राइक रेट से 245 रन बनाए थे।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Indian Cricket: Sachin Tendulkar Hosted Dinner for Prithvi Shaw

      [ad_2]
      Source link

Translate »