दिल्ली-मुंबई मैच आज, 2 साल से कैपिटल्स को नहीं हरा पाए इंडियंस

[ad_1]


खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का 34वां मुकाबला गुरुवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम पर रात 8 बजे से दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दिल्ली ने अपने पिछले तीनों मैच जीते हैं। मुंबई इंडियंस भी पिछले 5 में से 4 मैच में जीत हासिल कर चुकी है। दोनों के 8-8 मैच में 10-10 अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट के आधार पर दिल्ली दूसरे और मुंबई तीसरे नंबर पर है।

आईपीएल में दिल्ली और मुंबई के बीच अब तक 23 मैच खेले गए हैं। इनमें से दिल्ली 12 और मुंबई 11 मौकों पर जीतने में सफल रही है। दोनों के बीच पिछले 5 मुकाबलों में दिल्ली ने 3 और मुंबई ने 2 में जीत हासिल की है। दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ अपने पिछले तीनों मैच जीते हैं।

2017 में कोटला पर 66 रन ऑलआउट हो गई थी दिल्ली की टीम

मुंबई ने दिल्ली को आखिरी बार 6 मई 2017 को हराया था। फिरोजशाह कोटला पर हुए उस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 212 रन बनाए थे। दिल्ली की टीम 13.4 ओवर में महज 66 रन पर ऑलआउट हो गई थी। उसके बाद से दोनों के बीच 3 मैच हुए। तीनों में दिल्ली जीत हासिल करने में सफल रही।

दिल्ली नेघरेलू मैदान पर जीतने से ज्यादा मुकाबले हारे

घरेलू मैदान पर दिल्ली के प्रदर्शन की बात करें तो दिल्ली ने यहां आईपीएल के 70 मुकाबले खेले हैं। इसमें दिल्ली 30 मैच ही जीत पाई है, जबकि 38 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच रद्द हो गया था और एक मैच बेनतीजा रहा था। मुंबई इंडियंस इस मैदान पर 13 में से 6 मैच में जीत हासिल करने में सफल रही है।

दोनों ही टीमें अच्छी फॉर्म में

दिल्ली की टीम ने सही समय पर फॉर्म में वापसी की है। उसके पास शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, और ऋषभ पंत जैसे कुछ अच्छे स्ट्रोक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। हालांकि, मुंबई को हल्के में लेना उसे भारी पड़ सकता है, क्योंकि उनके पास भी जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा और क्रुणाल पंड्या जैसे अच्छे गेंदबाज हैं। बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, क्विंटन डीकॉक और हार्दिक पंड्या हैं।

धीमी पिच बन सकती है परेशानी का सबब

इस मैदान पर आखिरी मैच दिल्ली और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था। इसमें पिच को लेकर दिल्ली के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ-साथ टीम प्रबंधन ने भी निराशा जताई थी। अब देखनाहोगा कि इस बार पिच क्यूरेटर किस तरह की पिच बनाते हैं। यदि पहलेकी तरह धीमी पिच रही तो दोनों के लिए इस पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

दिल्ली कैपिटल्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, आवेश खान, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, कॉलिन मुनरो, क्रिस मॉरिस, कगिसो रबाडा, संदीप लमिछने, ट्रेंट बोल्ट, शिखर धवन, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, कॉलिन इनग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, जलज सक्सेना, बंडारू अयप्पा।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, युवराज सिंह, क्रुणाल पंड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मार्कंडेय, राहुल चाहर, अनुकूल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्विंटन डीकॉक, एविन लुईस, कीरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैक्लेनगन, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरन, पंकज जायसवाल, रसिख सलाम, जसप्रीत बुमराह।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


IPL 2019 34th match mi vs dc mumbai indians vs delhi capitals preview news and updates

[ad_2]
Source link

Translate »