बेंगलुरु. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण का 7वां मुकाबला गुरुवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह दूसरा मुकाबला है। दोनों टीमें अपने पहले मुकाबले हार चुकी हैं। अंक तालिका में मुंबई 8वें और बेंगलुरु 7वें नंबर पर है। बेंगलुरु का नेट रनरेट -0.700 और मुंबई का -1.850 है।
चिन्नास्वामी स्टेडियम पर बेंगलुरु ने अब तक 81 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इनमें से उसने 39 मैच जीते हैं, जबकि 37 में हार का सामना करना पड़ा है। तीन मैच के नतीजे नहीं निकले, जबकि दो रद्द हो गए। वहीं, मुंबई इंडियंस ने इस मैदान पर अब तक 13 मैच खेले हैं। इनमें से उसे 9 में जीत और 3 में हार मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा था।
बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई का सक्सेस रेट 64%
आईपीएल में रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 25 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई 16 और बेंगलुरु 9 को जीतने में सफल रही है। दोनों के बीच हुए पिछले 5 मुकाबलों में बेंगलुरु की टीम सिर्फ एक में ही जीत हासिल करने में सफल रही है, बाकी 4 में उसे हार झेलनी पड़ी है।
एम चिन्नास्वामी पर भी मुंबई का पलड़ा भारी
एम चिन्नास्वामी पर दोनों के बीच अब तक नौ मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई को 7 और बेंगलुरु को 2 मैच में जीत हासिल हुई है। इस मैदान पर मुंबई का हाइएस्ट स्कोर 209 और बेंगलुरु का 263 रन है। मुंबई का इस मैदान पर न्यूनतम स्कोर 126 है, जो उसने 28 मई 2008 को बनाया था।
इस मैदान पर बेंगलुरु का न्यूनतम स्कोर 82 स्कोर है, जो उसने 18 अप्रैल 2008 को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ ही बनाया था। बेंगलुरु कायह आईपीएल का चौथा न्यूनतम स्कोर है।कोलकाता ने वह मैच 140 रन से जीता था। उस मैच में कोलकाता के ब्रेंडन मैकुलम ने 73 गेंद पर 158 रन की पारी खेली थी। मैकुलम ने अपनी पारी में 10 चौके और 13 छक्के लगाए थे।
आखिरी मुकाबले में बेंगलुरु ने बाजी मारी थी
दोनों के बीच आखिरी मैच पिछले साल 18 मई को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला गया था। उस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 14 रन से हरा दिया था। उस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी थी। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन बनाए थे। मुंबई 20 ओवर में 7 विकेट पर 153 रन ही बना पाई थी।
एम चिन्नास्वामी पर पिछले 5 मैच में बेंगलुरु का सक्सेस रेट 60%
चिन्नास्वामी पर हुए पिछले 5 मुकाबलों में से बेंगलुरु की टीम 3 में जीत हासिल करने में सफल रही है। बेंगलुरु ने चिन्नास्वामी पर अपना आखिरी मैच इस साल 24 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेला था। वह मैच चेन्नई ने 7 विकेट से जीता था। उस मैच में चेन्नई के हरभजन सिंह ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए थे।
दोनों टीमें :
मुंबई इंडिंयस : रोहित शर्मा (कप्तान), इविन लेविस, सिद्धेश लाड, सूर्य कुमार यादव, अनमोलप्रीत सिंह, क्रुणाल पंड्या, बेन कटिंग, युवराज सिंह, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, अंकुल रॉय, पंकज जायसवाल, आदित्य तारे, क्विंटन डिकॉक, इशान किशन, मयंक मार्कंडेय, मिशेल मैकक्लेनघन, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, लसिथ मलिंगा, एडम मिलने, बरिंदर सरन।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, पार्थिव पटेल, मार्क्स स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, शिवम दुबे, नाथन कूल्टर-नाइल, वॉशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिक क्लासेन, मोइन अली, कोलिन डि ग्रांडहोम, पवन नेगी, टिम साउदी, अक्षदीप नाथ, मिलिंद कुमार, देवदत्त पडिक्कल, गुरकीरत सिंह, प्रयास राय बर्मन, कुलवंत केजरोलिया, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
[ad_2]Source link
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal


