Wednesday , September 16 2026

भारत की तीसरी जीत, कनाडा को 7-3 से हराया; मंदीप सिंह की हैट्रिक

[ad_1]


खेल डेस्क. सुल्तान अजलान शाह कप में भारतीय हॉकी टीम ने अपने चौथे मुकाबले में कनाडा को 7-3से हरा दिया। भारत के लिए मंदीप सिंह ने हैट्रिक गोल किया। उन्होंने मैच के 20, 27वें और 29वें मिनट में स्कोर किया। टीम इंडिया में उनके अलावा वरुण कुमार, अमित रोहिदास, विवेक प्रसाद और निलकांत शर्मा ने एक-एक गोल किया।कनाडा के लिए मार्क पियर्सन, फिन बूथरॉयड और जेम्स वेलैंस ने गोल किया।

टूर्नामेंट में भारत की ये तीसरी जीत है। उसने अपने पहले मुकाबले में जापान को हराया था। जबकि, दूसरा मुकाबला दक्षिण कोरिया के खिलाफ ड्रॉ पर छूटा था। तीसरे मैच में टीम इंडिया ने मेजबान मलेशिया को शिकस्त दी थी। भारत का आखिरी लीग मुकाबला पोलैंड से 28 मार्च को होगा।

https://platform.twitter.com/widgets.js

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


मैच के दौरान गोल करते मंदीप सिंह।


गोल करने के बाद अमित रोहिदास (30 नंबर की जर्सी) को बधाई देते साथी खिलाड़ी।

[ad_2]
Source link

Translate »