शुरुआती 5 में से 3 सेमीफाइनल खेलने वाली दिल्ली 6 साल से प्लेऑफ में नहीं पहुंची

[ad_1]


खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 12वां संस्करण शुरू होने में अब सिर्फ तीन दिन रह गए हैं। इस बार टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें से दिल्ली कैपिटल्स ही एकमात्र टीम है, जो पिछले 6 साल से प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही है, जबकि शुरुआती पांच संस्करण में वह तीन बार सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही थी। दिल्ली कैपिटल्स का पिछले संस्करण तक नाम दिल्ली डेयरडेविल्स था।

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ही ऐसी टीम है, जो एक बार भी खिताबी मुकाबले में जगह नहीं बना पाई। उसके अलावा आईपीएल में इस समय खेल रही सभी टीमें कभी न कभी फाइनल जरूर खेल चुकी हैं। सबसे ज्यादा बार फाइनल खेलने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपरकिंग्स के नाम है। चेन्नई ने अब तक हुए 11 आईपीएल में से 7 फाइनल खेले हैं।

गांगुली

दिल्ली सबसे ज्यादा चार बार अंत तालिका में अंतिम स्थान पर रही

दिल्ली कैपिटल्स के नाम एक और अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज है। वह आईपीएल के अब तक के संस्करणों में सबसे ज्यादा चार बार अंक तालिका में अंतिम पर रही है। वह 2011, 2013, 2014 और 2018 में अंतिम स्थान पर रही है। उसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब का नंबर आता है। वह 2010, 2015 और 2016 में अंतिम नंबर पर रही थी।

साल कौन सी टीम अंतिम पर रही
2008 डेक्कन चार्जर्स
2009 कोलकाता नाइटराइडर्स
2010 किंग्स इलेवन पंजाब
2011 दिल्ली कैपिटल्स
2012 पुणे वॉरियर्स इंडिया
2013 दिल्ली कैपिटल्स
2014 दिल्ली कैपिटल्स
2015 किंग्स इलेवन पंजाब
2016 किंग्स इलेवन पंजाब
2017 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
2018 दिल्ली कैपिटल्स

गांगुली

दिल्ली का सक्सेस रेट 42%, सभी टीमों में सबसे कम

मौजूदा आठ टीमों में दिल्ली कैपिटल्स ही इकलौती टीम है, जिसका सक्सेस रेट 45 से भी कम है। उसने आईपीएल 2008 से 2018 तक 161 मैच खेले। इनमें से वह 67 को ही जीतने में सफल रही, जबकि 91 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा।

एक मैच टाई और एक का नतीजा नहीं निकला।

टीम सक्सेस रेट
चेन्नई सुपरकिंग्स 61.56%
मुंबई इंडियंस 57.01%
सनराइजर्स हैदराबाद 55.37%
कोलकाता नाइटराइडर्स 53.04%
राजस्थान रॉयल्स 52.65%
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरु 48.17%
किंग्स इलेवन पंजाब 46.29%
दिल्ली डेयरडेविल्स 42.45%

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


IPL 2019 Delhi Capitals analysis and preparation for season 12


अभ्यास के दौरान शिखर धवन से बात करते सौरव गांगुली।


अभ्यास के दौरान ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ।


दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग और सलाहकार सौरव गांगुली।

[ad_2]
Source link

Translate »