Wednesday , September 16 2026

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का आज होगा अंतिम संस्कार, भाजपा कार्यालय ले जाया गया पार्थिव शरीर

[ad_1]


नई दिल्ली. सादगी पसंद और उसी अंदाज़ में अपनी जिंदगी जीने वाले गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर अब हमारे बीच नहीं हैं। रविवार शाम 63 वर्षीय पर्रिकर ने आखिरी सांस ली। वो लंबे वक्त से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। वही आज उनका अंतिम संस्कार गोवा में ही किया जाएगा। फिलहार बीजेपी मुख्यालय में उनका पार्थिव शरीर अंंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है। मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद केंद्र सरकार ने जहां एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है तो वही गोवा में सात दिन के शोक का ऐलान किया गया है। गोवा में आज सभी सरकारी दफ्कर बंद हैं।

गोवा में बढ़ी राजनीतिक हलचल
मनोहर पर्रिकर के निधन के साथ ही गोवा में राजनीतिक हलचल भी तेज़ हो गई हैं। सीएम पद को लेकर बीजेपी ही नहीं बल्कि बाकी राजनीतिक दल भी काफी सक्रिय नज़र रहे हैं। इस ख़बर से जुड़ी तमाम अपडेट हम आप तक पहुंचाते रहेंगे। आप दैनिक भास्कर के साथ जुड़े रहिए।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


नहीं रहे मनोहर पर्रिकर

[ad_2]
Source link

Translate »