Wednesday , September 16 2026

42 वर्षीय पेस ग्रैंड स्लैम जीत सकते हैं तो मैं भी 36 की उम्र में क्रिकेट खेल सकता हूं- श्रीसंत

[ad_1]


नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को एस श्रीसंत पर लगेआजीवन प्रतिबंध पर पुनर्विचार का आदेश दिया है। इस पर एस श्रीसंत ने कहा, “42 साल की उम्र में लिएंडर पेस अगर ग्रैंड स्लैम जीत सकते हैं तो मैं 36 साल की उम्र में क्रिकेट क्यों नहीं खेल सकता?”

मुंबई के स्पिनर अंकित छवन, हरियाणा के अजीत चंडीला और श्रीसंत पर बीसीसीआई की अनुशासनात्मक समिति ने क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके बाद खिलाड़ियों ने कोर्ट में फैसले को चुनौती दी थी।न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की पीठ ने कहा कि बीसीसीआई की अनुशासनात्मक समिति श्रीसंत को दी जाने वाली सजा की अवधि पर तीन महीने के अंदर पुनर्विचार कर सकती है।

“6 साल से मैंने क्रिकेट नहीं खेला, जो मेरी जिंदगी है”
सुप्रीम कोर्ट से राहत भरे फैसले के बाद श्रीसंत ने कहा, “मैं नहीं जानता कि इतने वर्षों के बाद जिंदगी में आगे क्या होगा, छह साल बीत चुके हैं और मैंने क्रिकेट नहीं खेला है जो मेरी जिंदगी थी। मैं उम्मीद करता हूं कि बीसीसीआई देश की सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सुनाए गए फैसले का सम्मान कर मुझे क्रिकेट मैदान पर वापसी की अनुमति दे। उम्मीद करता हूं कि कम से कम मैं अब स्कूल के क्रिकेट मैदान पर चल सकता हूं और वहां ट्रेनिंग कर सकता हूं। कोई मुझे यह नहीं कहेगा कि मुझे इसकी अनुमति नहीं है। मैं उतना क्रिकेट खेलना चाहता हूं, जितना खेल सकता हूं।”

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


एस श्रीसंत, (फाइल फोटो)

[ad_2]
Source link

Translate »