Wednesday , September 16 2026

स्मिथ-वॉर्नर इस महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कर सकते हैं वापसी, 28 मार्च को खत्म होगा प्रतिबंध

[ad_1]


खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर इस महीने के अंत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के खिलाफ 22 मार्च से पांच वनडे की सीरीज खेलनी है। सीरीज के आखिरी दो मैच 29 और 31 मार्च को होंगे। दूसरी ओर, बॉल टैम्परिंग विवाद के बाद स्मिथ-वॉर्नर पर लगा 12 महीने का प्रतिबंध भी 28 मार्च को हट जाएगा। ऐसे में दोनों खिलाड़ी आखिरी दोनों वनडे में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

  1. पाक के खिलाफ सीरीज के लिए चुनी गई टीम में स्मिथ-वॉर्नर का नाम नहीं है, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के आधिकारिक वेबसाइट ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ के मुताबिक दोनों को टीम में लिया जा सकता है। फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत से पांच वनडे की सीरीज खेल रही है। इसके बाद वह सीधे दुबई जाएगी।

  2. दोनों की वापसी को लेकर राष्ट्रीय चयन समिति फैसला, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ और अंतरिम ईजीएम (टीम परफॉरमेंस) बेलिंडा क्लार्क फैसला करेंगी। दोनों को लेकर यह निर्णय भी लिया जाएगा कि क्या दोनों को सीधे राष्ट्रीय टीम में मौका दिया जाए या पहले आईपीएल खेलने के लिए भारत भेजा जाए।

  3. स्मिथ और वॉर्नर कोहनी की चोट से उबर रहे हैं। फिटनेस का सबूत देते हुए वॉर्नर ने न्यू साउथ वेल्स प्रीमियर क्रिकेट क्लब के लिए शतक लगाया। दूसरी ओर, स्मिथ ने नेट पर बल्लेबाजी के एक वीडियो को सोशल मीडिया पर डाला।

  4. प्रतिबंध के कारण स्मिथ और वॉ़र्नर राष्ट्रीय टीम के साथ ट्रेनिंग नहीं ले सकते, लेकिन न्यू साउथ वेल्स और ऑस्ट्रेलिया के मुख्य गेंदबाजों के साथ अभ्यास जरूर कर रहे हैं। दोनों ने इससे पहले पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोस हेजलवुड के खिलाफ बल्लेबाजी का अभ्यास किया था।

  5. ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने कहा, “दोनों खिलाड़ियों को पहले टीम के सदस्यों से घुलना-मिलना होगा। यह आईपीएल और वर्ल्ड कप दबाव को झेलने के लिए जरूरी है। दोनों टीम से जुड़े और देखें कि नए खिलाड़ी कैसे काम कर रहे हैं, क्योंकि दोनों अभी बाहर से ही टीम को देख रहे हैं।”

  6. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि दोनों को पहले आईपीएल खेलना चाहिए। उसके बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करनी चाहिए। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रांची वनडे में जिस तरह प्रदर्शन किया उससे लगता है कि टीम एकजुट है। सभी एक लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं।”

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ।

      [ad_2]
      Source link

Translate »