Wednesday , September 16 2026

न्यूयॉर्क रेड बुल्स के माटेशिट्ज सबसे अमीर क्लब मालिक, संपत्ति- 1.6 लाख करोड़ रु.

[ad_1]


खेल डेस्क. अमेरिकन फुटबॉल क्लब न्यूयॉर्क रेड बुल्स के मालिक डीट्रिच माटेशिट्ज फुटबॉल की दुनिया के सबसे अमीर क्लब मालिक हैं। उनकी कुल संपत्ति 1.6 लाख करोड़ रुपए की है। उन्होंने सबसे बड़े क्लब में शुमार मैनचेस्टर सिटी के मालिक शेख मंसूर को पछाड़कर ये पोजीशन हासिल की है। शेख मंसूर की संपत्ति 1.5 लाख करोड़ रुपए है। लिस्ट आने से पहले उम्मीद थी कि पहले स्थान पर मैनचेस्टर सिटी के मालिक शेख मंसूर ही होंगे। उनकी संपत्ति डीट्रिच से कुछ कम है।

न्यूयॉर्क रेड बुल्स की टीम ने पांच बार ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस जीती
शेख मंसूर के पूरे परिवार की कुल संपत्ति 92 लाख करोड़ रुपए है। वहीं, न्यूयॉर्क रेड बुल्स के मालिक डीट्रिच एनर्जी ड्रिंक बनाने वाली कंपनी रेड बुल के भी को- फाउंडर हैं। डीट्रिच खेल की दुनिया और इसके मार्केट की अच्छी समझ रखते हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क मेट्रोस्टार्स का मालिकाना हक खरीदकर उसका नाम न्यूयॉर्क रेड बुल्स किया और टीम की पूरी तरह री-ब्रांडिंग की। इसके बाद टीम ने पांच बार ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस जीती।

युवेंटस के मालिक लिस्ट में तीसरे स्थान पर
वहीं तीसरे स्थान पर युवेंटस का मालिकाना हक रखने वाला एगनेली परिवार है, जिसकी संपत्ति 95 हजार करोड़ रुपए है। एगनेली परिवार 1947 से युवेंटस का मालिक है। ये खेल की दुनिया में किसी टीम का सबसे लंबे समय तक स्वामित्व रखने का रिकॉर्ड भी है।

फुटबॉल के 10 सबसे अमीर क्लब मालिकों में युवेंटस, चेल्सी के मालिक भी

नाम क्लब संपत्ति
डीट्रिच माटेशिट्ज न्यूयॉर्क रेड बुल्स 1.6 लाख करोड़
शेख मंसूर मैनचेस्टर सिटी 1.5 लाख करोड़
एगनेली फैमिली युवेंटस 95 हजार करोड़
फिलिप आन्शुट्ज एलए गैलेक्सी 92 हजार करोड़
रोमन अब्रामोविच चेल्सी 77 हजार करोड़
स्टान क्रोएन्के आर्सेनल 59 हजार करोड़
नसीर-अल-खेलेफी पीएसजी 57 हजार करोड़
शाहिद खान फुल्हम 50 हजार करोड़
झान जिन्डांग इंटर मिलान 48 हजार करोड़
जो लुइस टॉटेनहम हॉटस्पर 35 हजार करोड़

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


न्यूयॉर्क रेड बुल्स के मालिक डीट्रिच माटेशिट्ज।

[ad_2]
Source link

Translate »