मेसी के गोल से बार्सिलोना जीता, ग्रीजमैन एटलेटिको के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले 5वें खिलाड़ी बने

[ad_1]


खेल डेस्क. स्पैनिश फुटबॉल लीग ‘ला लीगा’ में बार्सिलोना ने वालादोलिड को 1-0 से हरा दिया। इस मैच में उसके लिए कप्तान लियोनल मेसी ने गोल किया। मेसी ने 43वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया। दूसरी ओर, एटलेटिको मैड्रिड ने रायो वलेकानो को 1-0 से हराया। एटलेटिको के लिए स्टार स्ट्राइकर एंटोइनी ग्रीजमैन ने एकमात्र गोल किया। यह उनका टीम के लिए 130वां गोल था। इस मामले में उन्होंने फर्नांडो टोरेस को पीछे छोड़ दिया। वे एटलेटिको के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले पांचवें फुटबॉलर बन गए।

  1. एटलेटिको के लिए लुईस अरागोनेसल ने सर्वाधिक 172 गोल किए हैं। उनके बाद एड्रियन एस्कुडेरो (169), पासो कैम्पोस (146) और जोस उलोजियो (136) टॉप-4 में शामिल हैं। एटलेटिको अपना अगला मुकाबला चैम्पियंस लीग में 21 फरवरी को युवेंटस से खेलेगा। दोनों के प्री-क्वार्टरफाइनल का पहला लेग खेला जाएगा।

    https://platform.twitter.com/widgets.js

  2. इस सीजन में एटलेटिको के ग्रीजमैन ने अपने गोल से टीम को कुल 13 अंक दिलाए हैं। यह लीग में किसी भी खिलाड़ी के द्वारा अपने टीम को दिलाए गए सर्वाधिक अंक है। फ्रांस के ग्रीजमैन ने पिछले साल वर्ल्ड कप के फाइनल में क्रोएशिया के खिलाफ गोल किया था। उनकी टीम चैम्पियन बनी थी।

  3. बार्सिलोना के लिए मेसी ने चोट के बाद वापसी की। उन्होंने मैच के पहले हाफ में गोल किया। हालांकि, दूसरे हाफ में 87वें मिनट में वे एक पेनल्टी चूक गए। बाएं पैर से लगाए गए उनके शॉट को वालादोलिड के गोलकीपर जोर्डी मासिप ने रोक लिया। मासिप ने अपने करियर की शुरुआत बार्सिलोना के साथ ही की थी।

    https://platform.twitter.com/widgets.js

  4. इस जीत के साथ बार्सिलोना के 54 अंक हो गए। वह दूसरे स्थान पर काबिज एटलेटिको से आठ और तीसरे स्थान पर कायम रियाल मैड्रिड से नौ अंक आगे है। ला लीगा में बार्सिलोना का अगला मुकाबला 23 फरवरी को सेविला से होगा। वहीं, चैम्पियंस लीग में वह 20 फरवरी को लियोन से प्री-क्वार्टरफाइनल का पहला लेग खेलेगा।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      [ad_2]
      Source link

Translate »