साइना चौथी बार चैम्पियन बनीं, फाइनल में सिंधु को हराया

[ad_1]


खेल डेस्क. 83वें सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप में महिला एकल के फाइनल में स्टार शटलर साइना नेहवाल ने पीवी सिंधु को हरा दिया। साइना ने यह मुकाबला 21-18, 21-15 से अपने नाम किया। वे तीसरी बार इस खिताब को जीतने में सफल रहीं। इससे पहले साइना ने 2018, 2007 और 2006 में फाइनल जीता था। पिछली बार भी साइना ने फाइनल में सिंधु को ही हराया था।वहीं, सिंधु 2013 के बाद से इस चैम्पियनशिप में नहीं जीत सकीं है।

सिंधु को 1 लाख 70 हजार रुपए का नकद पुरस्कार मिला। साइना को तीन लाख 35 हजार रुपए की इनामी राशि मिली।

सिंधु ने बेहतर खेल दिखाया, लेकिन आज उनका दिन नहीं था: साइना

साइना ने मैच के बाद सिंधु के प्रदर्शन पर कहा, “यह एक सिर्फ मैच था। हमदोनों कई सालों से एकदूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं। उन्होंने अच्छा खेल दिखाया। आज उनके लिए दिन सही नहीं था।”

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


साइना नेहवाल।

[ad_2]
Source link

Translate »