प्रियंका गांधी 11 फरवरी से चार दिवसीय लखनऊ दौरे पर, जानें.. प्रियंका गांधी के दौरे का पूरा शेड्यूल

[ad_1]


नई दिल्ली. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद से ही प्रियंका गांधी काफी एक्शन में नजर आ रही हैं। लोकसभा चुनाव नजदीक है और हर बार लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की क्या भूमिका रही है शायद ये किसी को बताने की जरूरत नहीं। सीटों के खेल में सबसे बड़ी भूमिका निभाता रहा है यूपी। यही कारण है कि हर दल ने यूपी पर ही अपनी निगाहें टिका रखी हैं। लोकसभा चुनाव में यूपी की भूमिका का अंदाजा इसी बात से हो जाता है कि महासचिव बनने के बाद अपने राजनीतिक सफर को शुरू करने के लिए प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की धरती को ही चुना है। प्रियंका गांधी ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करते हुए 11 फरवरी यानी सोमवार को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से लेकर पार्टी मुख्यालय तक भव्य रोड शो निकाला ।इस रोड शो में प्रियंका गांधी के साथ उनके भाई और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर के साथ साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी नजर आए। इस रोड शो में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ नजर आई जिससे राहुल और प्रियंका दोनों ही काफी गदगद नजर आए। प्रियंका गांधी 4 दिनों के उत्तर प्रदेश आई है जहां पहले दिन उन्होंने रोड शो किया वहीं अगले 3 दिनों तक केवल बैठकों का दौर चलेगा। इन बैठकों में लोकसभा सीटों की समीक्षा कर चुनाव के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। इन बैठकों की ज़रिए प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं के मन को टटोलेंगी। आइए आपको बताते हैं प्रियंका गांधी के अगले 3 दिनों के कार्यक्रम।

खास बात यह है कि 12, 13 और 14 फरवरी यानी तीनों ही दिन प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक
12 फरवरी को
मोहनलालगंज,उन्नाव,वाराणसी, गोरखपुर, कौशांबी, फूलपुर, इलाहाबाद, चंदौली, गाजीपुर, धौरहरा, फतेहपुर और लखनऊ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी।

13 फरवरी को
बाराबंकी, कैसरगंज, बहराइच, बांसगांव, देवरिया, डुमरियागंज, कुशीनगर, संत कबीरनगर, महाराजगंज, फैजाबाद, श्रावस्ती, गोण्डा और बस्ती के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगी।

14 फरवरी को
प्रियंका गांधी सीतापुर, सलेमपुर, घोसी, आजमगढ़, लालगंज, मछलीशहर, जौनपुर, रॉबट्र्सगंज, मीरजापुर, भदोही, अंबेडकर नगर, बलिया और मिश्रिख के कार्यकर्ताओं से मुलाकात के लिए समय निकालेंगी।

प्रियंका के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा जोश
खास बात ये है कि प्रियंका गांधी के यूपी दौरे को लेकर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ही नहीं बल्कि हर कार्यकर्ता में खासा जोश और उत्साह नज़र आ रहा है। आलम यह है कि पूरे लखनऊ शहर को प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के पोस्टरों से पाट दिया गया है।वही खबरें हैं कि इन बैठकों के दौरान प्रियंका गांधी की मदद के लिए लगभग 35 लोगों की टीम बनाई गई है। खैर इनकी मेहनत कितनी रंग लाएगी या नहीं ये आगामी लोकसभा चुनाव के नतीजों से साबित हो पाएगा

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


प्रियंका गांधी 11 फरवरी से चार दिवसीय लखनऊ दौरे पर

[ad_2]
Source link

Translate »