राजनीतिक सफर पर निकलीं प्रियंका गांधी, भाई राहुल गांधी के साथ लखनऊ में किया रोड शो

[ad_1]


नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले कांग्रेस ने चुनावी अखाड़े में प्रियंका गांधी को उतार दिया है। अब इससे पार्टी को कितना फायदा होगा और कितना नहीं ये तो आने वाले वक्त में पता चल ही जाएगा। लेकिन फिलहाल कांग्रेस पूरे जोश और उत्साह में है..और ये जोश और उत्साह आज लखनऊ की सड़कों पर खूब नज़र भी आया। लखनऊ से सोमवार को प्रियंका गांधी ने ना सिर्फ आगामी चुनाव बल्कि अपनी राजनीतिक यात्रा का बिगुल भी फूंक दिया है। सोमवार से कांग्रेस की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 4 दिनों के यूपी दौरे पर रहेंगी। फिलहाल पहले दिन एयरपोर्ट से लेकर पार्टी मुख्यालय तक कांंग्रेस का रोड शो हुआ। जिसमें प्रियंका गांधी के साथ-साथ उनके भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। इस रोड शो में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी गई। बात बस आज तक ही सीमित नहीं है बल्कि चुनाव से पहले मंथन का दौर 4 दिनों तक चलने वाला है। इस दौरान प्रियंका गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी, कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगी और अलग-अलग दिन कुल 42 लोकसभा सीट के 20-20 नेताओं और कार्यकर्ताओं से बात कर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगी।

रोड शो के बाद ये हैं आगे का कार्यक्रम
-प्रियंका गांधी रोड शो के बाद राहुल गांधी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।
-इसके बाद उनका कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम है। आज ही प्रियंका राजीव गांधी सभागार का लोकार्पण भी करेंगी।
-प्रियंका 14 फरवरी तक लखनऊ में रूकेंगी। इस दौरान वो लोकसभा अनुसार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। कहा जा रहा है कि हर लोकसभा क्षेत्र के लिए 1-1 घंटे का वक्त फिक्स किया गया है।
-इन 4 दिनों में 42 लोकसभा सीटों की समीक्षा होगी।

सूत्रों की मानें तो 11 फरवरी को रोड़ शो के बाद 12 फरवरी को प्रियंका गांधी मोहनलालगंज,उन्नाव,वाराणसी, गोरखपुर, कौशांबी, फूलपुर, इलाहाबाद, चंदौली, गाजीपुर, धौरहरा, फतेहपुर और लखनऊ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। तो वही 13 फरवरी को प्रियंका बाराबंकी, कैसरगंज, बहराइच, बांसगांव, देवरिया, डुमरियागंज, कुशीनगर, संत कबीरनगर, महाराजगंज, फैजाबाद, श्रावस्ती, गोण्डा और बस्ती के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। वही वहीं 14 फरवरी को प्रियंका गांधी सीतापुर, सलेमपुर, घोसी, आजमगढ़, लालगंज, मछलीशहर, जौनपुर, रॉबट्र्सगंज, मीरजापुर, भदोही, अंबेडकर नगर, बलिया और मिश्रिख के कार्यकर्ताओं से मुलाकात के लिए समय निकालेंगी।

रोड शो में भी उठाए चुनावी मुद्दे
रोड शो में भले ही राहुल और प्रियंका गांधी ने मुंह से कुछ बोला ना हो लेकिन उन्होने प्रतीकों के ज़रिए मोदी सरकार पर वार किया। अपने रोड शो में उन्होने राफेल विमान के पुतले दिखाए और केंद्र सरकार पर बेजुबानी निशाना साधा।

https://platform.twitter.com/widgets.js

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


सोमवार से 4 दिनों तक लखनऊ में रहेंगी प्रियंका गांधी

[ad_2]
Source link

Translate »