कतर पहली बार फाइनल खेलेगा, चार बार के चैम्पियन जापान से मुकाबला थोड़ी देर में

[ad_1]


खेल डेस्क.एएफसी एशियन कप के फाइनल मेंजापान का मुकाबला थोड़ी देर में कतर से होगा। चार बार की चैम्पियन जापान की टीम आठसाल बाद खिताब जीतना चाहेगी। वहीं, पहली बार फाइनल में पहुंचा कतर खाली हाथ लौटना नहीं चाहेगा। दोनों टीमें आठ साल बाद इस टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगी। पिछली बार 2011 में जापान ने 3-2 से हराया था। उसने पहला खिताब 1992 में घरेलू जमीन पर अपने नाम किया था। इसके बाद वह तीन बार फाइनल में पहुंचा और तीनों में उसे सफलता हाथ लगी।

https://platform.twitter.com/widgets.js

फाइनल में जापान के खिलाफ सिर्फ एक गोल हुआ
खिताबी मुकाबले में जापान का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है।उसके खिलाफ अब तक फाइनल में सिर्फ एक ही गोल हुआ है। 2004 में चीन के खिलाफ जापान 3-1 से जीता था। 1992 और 2000 में उसने सऊदी अरब को 1-0 से हराया। वहीं, 2011 में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से मात दी थी। जापान की टीम एक गोल करने के बाद डिफेंसिव हो जाती है। इसी का नतीजा है कि उसका सिर्फ एक ही मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया। तब उसने ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

पहली बार क्वार्टरफाइनल से आगे बढ़ा कतर
कतर की टीम का रिकॉर्ड नॉकआउट दौर में अच्छा नहीं रहा है। साल 2000 में पहली बार क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेले गए थे। तब से कतर की टीम दो बार अंतिम-8 तक पहुंची, लेकिन दोनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


लाल जर्सी में कतर के अल्मोएज अली और नीली जर्सी में जापान के यूया ओसाके।


कतर ने सेमीफाइनल में यूएई को हराया।


जापान की टीम पांचवीं बार फाइनल में पहुंची।

[ad_2]
Source link

Translate »