शाहगंज बाजार में बुधवार को बावन द्वादशी के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी जय बावन महाराज की पालकी शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों भक्त और पुजारी शिव जी पंडित शामिल थे। यह शोभायात्रा बाजार में घूमते हुए संकटमोचन हनुमान मंदिर तिराहे तक पहुंची। रिमझिम फुहारों के बीच दोपहर में जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज ओडहथा के मैदान में दंगल का आयोजन हुआ। इसमें दूर-दूर से आए पहलवानों ने


अपना दमखम दिखाया। कमेटी ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को इनाम भी दिया। पिछले सालों की तरह इस बार भी सब्जी मंडी में रात में बिरहा कार्यक्रम का आयोजन कमेटी ने कराया। इस कार्यक्रम के मुख्य


अतिथि सपा नेता जय प्रकाश पाण्डेय थे। वाराणसी खण्ड स्नातक क्षेत्र वरुण कुमार उपाध्याय, सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव और डॉ. एचपी सिंह विशिष्ट


अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। मुख्य अतिथि चेखूर पांडेय ने फीता काटकर बिरहा कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर कमेटी संरक्षक राजकुमार केशरी, मेला समिति अध्यक्ष प्रधान प्रतिनिधि इरशान खान, सपा नेता राजेश यादव, सत्यनारायण केशरी, डोहरी प्रधान राजू पाल, मनोज केशरी, आलोक पटवा, सहुआर के पूर्व प्रधान लवकुश सोनकर और अजीत मोदनवाल सहित हजारों दर्शक मौजूद थे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal