अभाचिस महासभा की बैठक सम्पन्न

सोनभद्र। अखिल भारतीय चित्रांश सनातन महासभा, जनपद सोनभद्र की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के निवास स्थान पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रतन श्रीवास्तव ने की।

बैठक में विशाल श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करते हुए जनपद के पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। बैठक में जिला अध्यक्ष ने स्व. विनोद बिहारी बर्मा के समाजसेवा में अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि स्व. बर्मा जी ने अपना जीवन समाजसेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए समर्पित कर दिया था। वे समाज के गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करते थे तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में भी सहयोग करते थे। कई अवसरों पर उन्होंने विवाह का पूरा खर्च स्वयं उठाया। जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए भी वे सदैव आगे रहते थे। समाज का कोई व्यक्ति किसी परेशानी में उनके पास पहुंचता तो वे उसकी यथासंभव सहायता करने का प्रयास करते थे। उनके यहां से कोई जरूरतमंद निराश होकर नहीं लौटता था। समाजसेवा को केवल अपने क्षेत्र तक सीमित नहीं रखा, बल्कि संस्था के विस्तार के माध्यम से देश-विदेश के कई स्थानों तक समाजसेवा की गतिविधियों को पहुंचाया। समाज के उत्थान, जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक एकता के लिए उन्होंने जीवनभर अथक प्रयास किए। उनका सेवाभावी जीवन समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। जिला उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि स्व. बर्मा जी का जीवन समाज के लिए सेवा और समर्पण की मिसाल था। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों की सहायता को अपना दायित्व समझकर निभाया। उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों को समाज हमेशा सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद करता रहेगा। जिला महामंत्री अजय श्रीवास्तव ने कहा कि स्व. विनोद बिहारी बर्मा जी ने समाज के लोगों को एक-दूसरे के सहयोग और सेवा के लिए सदैव प्रेरित किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के साथ समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने का कार्य किया। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायी रहेगा। बैठक का संचालन जिला सचिव अभिषेक सिन्हा ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से गिरीश लहरी, जिला सचिव, जिला युवा अध्यक्ष ब्रिजेश श्रीवास्तव, गंगाधर श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, विकास कुमार, वैभव कुमार, अमित कुमार मौजूद रहे।

Translate »