Wednesday , September 23 2026

आज बावन महाराज पालकी शोभायात्रा, दंगल और विरहा का होगा आयोजन

शाहगंज बाजार में बावन द्वादशी के मौके पर हर साल की तरह इस बार भी जय बावन महाराज की पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा बुधवार दोपहर राजपुर रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से

सैकड़ों भक्तों द्वारा शुरू की जाएगी। समिति संरक्षक राजकुमार केशरी ने बताया कि पालकी शोभायात्रा पुजारी शिव पंडित के साथ राजपुर रोड के प्राचीन हनुमान मंदिर से निकलेगी। यह बाजार में घूमते हुए संकटमोचन हनुमान मंदिर तिराहे तक पहुंचेगी। दोपहर 3 बजे से जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज ओडहथा के मैदान में दंगल का आयोजन होगा। इसमें दूर-दराज से आए कुश्ती पहलवान अपना दम दिखाएंगे। समिति विजेता पहलवानों को नगद इनाम देगी। मेला समिति अध्यक्ष और प्रधान प्रतिनिधि इरशान खान ने बताया कि बुधवार रात 8 बजे से सब्जी मंडी में विरहा मुकाबला होगा। इसमें दूर-दराज से आए कलाकार अपनी कला दिखाएंगे।

Translate »