शौच के लिए गए युवक की पानी में डुबने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

शाहगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी बुधवार सुबह एक युवक की ताल में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान करीब 20 साल के सुशील कुमार पुत्र शिवप्रसाद के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सुशील रोज की तरह सुबह शौच के लिए घर से कुछ दूरी पर कपुरा गांव के पीयहवा ताल गया था। कुछ देर बाद गांव के दूसरे युवक ताल की तरफ गए तो उन्होंने पानी में किसी का सिर देखा। युवकों ने शोर मचाया, जिसे सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पानी में तैरकर युवक को बाहर निकाला। परिजनों ने सुशील की पहचान की और उसे जल्दी से शाहगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजन रोने लगे। पुलिस को सूचना मिली तो शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। हलका थाना एस आई राजेश दुबे मामले की जांच कर रहे है।

Translate »