रमेश कुशवाहा
खंड शिक्षा अधिकारी घोरावल अरविंद कुमार पटेल के कुशल निर्देशन में सोमवार, 7 सितंबर को घोरावल ब्लॉक में मेधावी छात्र-छात्रा चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। परीक्षा में कक्षा तीन एवं पांच के लिए 40-40 प्रश्नों का प्रश्नपत्र निर्धारित था, जिसके लिए अधिकतम 50 अंक थे। वहीं कक्षा छह एवं आठ के लिए 50-50 प्रश्नों का प्रश्नपत्र था और


अधिकतम अंक 50 निर्धारित किए गए थे। परीक्षा के दौरान संजय मिश्रा एवं विनोद कुमार की उपस्थिति रही। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कक्षा तीन में कांशीराम कंपोजिट विद्यालय के समर्थ ने 41.25 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालय मोहनी के अंशिका कुमारी ने 38.75 अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय सेमरा कला की बिनीता कुमारी ने 37.50 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांच में कांशीराम कंपोजिट विद्यालय के शिवम ने 43.75 अंक


प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय घोरावल की श्रेया सम्राट ने 38.75 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान जबकि प्राथमिक विद्यालय कोहरथा के राहुल ने 36.25 अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किये कक्षा छह में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय घोरावल की खुशबू विश्वकर्मा ने 28 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कंपोजिट विद्यालय रघुनाथपुर की नंदनी तथा यूपीएस डुटेर के स्वास्तिक चौबे ने 26-26 अंक प्राप्त किए। यूपीएस डुटेर की कनक मोदनवाल ने 25 अंक प्राप्त किए। कक्षा आठ में यूपीएस डुटेर के अंश कुमार ने 31 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीएम श्री सरवट की रंजना तथा यूपीएस पिपरवार के अखिलेश कुमार ने 29-29 अंक प्राप्त किए, जबकि पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय घोरावल के अंशुमान त्रिपाठी ने 28 अंक प्राप्त किए।
परीक्षा के उपरांत कक्षा तीन, पांच, छह एवं आठ के चयनित विद्यार्थियों को संजय मिश्रा एवं विनोद कुमार द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को जिला स्तरीय परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में घोरावल ब्लॉक के शिक्षकों, बीआरसी घोरावल के समस्त स्टाफ तथा एकेडमिक रिसोर्स पर्सन टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एआरपी अनिल कुमार प्रजापति, मयंक दुबे, धनंजय द्विवेदी एवं ओम प्रकाश ने परीक्षा की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। अन्य शिक्षकगण ने भी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया। एकेडमिक टीम घोरावल ने परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों, बीआरसी स्टाफ एवं संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पटेल के निर्देशन में आयोजित यह परीक्षा विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रही।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal