अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न

सोनभद्र में अपना दल (एस) की मासिक बैठक जिला कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव राजकुमार बौद्ध ने किया। बैठक का मुख्य मुद्दा 13 सितंबर को केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के संभावित सोनभद्र दौरे की तैयारियों पर चर्चा करना था। अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

विधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चौबे ने कहा कि अनुप्रिया पटेल के आगमन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी से काम करना होगा। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने पदाधिकारियों से अनुशासन और आपसी

सहयोग से काम करने को कहा। जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने भी सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भव्य स्वागत के लिए जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन स्तर पर जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सोनभद्र में भव्य स्वागत कर संगठन की एकजुटता और शक्ति दिखाई जाएगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव के पिता के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई और मौन श्रद्धांजलि दी गई। जिला कार्यकारिणी सदस्य रिंकू गुप्ता के लंबे समय से बीमार होने के कारण उनकी जगह घोरावल निवासी संतोष पटेल को नया जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने उन्हें माला पहनाकर और पार्टी का पट्टा देकर स्वागत किया।

Translate »