शाहगंज-सोनभद्र। स्थानीय बाजार और ग्रामीण इलाकों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, मां दुर्गा मंदिर के साथ-साथ कस्बा चौकी और थाना में भी श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण की झांकियां सजाईं।


राजपुर रोड पर प्राचीन हनुमान मंदिर, शाहगंज तिराहे पर संकटमोचन हनुमान मंदिर और गुरुकुल स्कूल के पास देर शाम होते ही झालरों और अन्य सजावट से मंदिर व झांकियां रोशन हो उठीं।


ओडहथा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह समिति ने भगवान कृष्ण की झांकी सजाई। समिति के अरुण पटेल, श्यामसुंदर पटेल, रतेन्द्र श्रीवास्तव, संतोष वर्मा, अजीत मोदनवाल, अजय पटेल, अवधेश केशरी, पिंटू पांडेय सहित कई भक्तों ने मिलकर यह महोत्सव मनाया। मध्य रात्रि में भगवान कृष्ण के जन्म के बाद भजन-कीर्तन और महाप्रसाद वितरण देर रात किया जाएगा।


डोहरी शिव मंदिर, बेलाव हनुमान मंदिर, सोहदौल दुर्गा मंदिर सहित अन्य गांवों में भी ग्रामीणों ने मंदिरों को सजाया। यहां भजन-कीर्तन और महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बच्चे भगवान श्री कृष्ण का बाल स्वरूप धारण कर बांसुरी बजाते और लीलाएं करते दिखे। युवतियों ने भी अपने हाथों में कृष्ण और राधा जी की मेहंदी रचाकर जन्मोत्सव की खुशी मनाई।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal