समाजसेवी अमरजीत पाण्डेय के निधन से शोक की लहर

मोहन गुप्ता

गुरमा (सोनभद्र)। वरिष्ठ समाजसेवी अमरजीत पाण्डेय (85 वर्ष) के आकस्मिक निधन से पूरे सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया। अमरजीत पाण्डेय अपने मृदुभाषी स्वभाव, कुशल व्यवहार और सामाजिक सेवा के लिए लोगों के बीच अलग पहचान रखते थे। सामाजिक कार्यों में उनके योगदान को क्षेत्रवासी लंबे समय तक याद रखेंगे। उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Translate »