बोल बम कांवरिया चलें शिवद्वार धाम

शाहगंज – सोनभद्र। शाहगंज में शनिवार सुबह से सैकड़ों कांवरिया गेरुआ वस्त्र धारण कर शिवद्वार धाम की ओर पदयात्रा करते हुए दिखाई दिए। ये कांवरिया विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसरोवर तालाब से पवित्र जल भरकर लाए हैं। स्थानीय निवासियों ने जगह-जगह कांवरियों का

स्वागत किया और उनकी सेवा में लगे रहे। ‘बोल बम’ के नारों से पूरा शाहगंज क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यह परंपरा हर वर्ष सावन मास के आखिरी सोमवार को लाखों शिवभक्तों द्वारा जलाभिषेक के साथ पूरी होती है। इसी क्रम में शाहगंज क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवतियां और बाल कांवरिया शिवद्वार धाम की ओर जा रहे हैं। कांवरियों के लिए मां शिव देवी महाविद्यालय

शाहगंज के प्रबंधक जय प्रकाश पाण्डेय द्वारा कई वर्षों से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी शनिवार दिन और रात में विशेष भंडारे की व्यवस्था की गई है। भंडारे स्थल पर डॉक्टरों और नर्सों की एक टीम दवा और उपचार के लिए तैनात है। इसके अतिरिक्त, देर शाम से भक्तिमय जागरण का भी आयोजन किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह अपने दल-बल के साथ क्षेत्र में गश्त करते नजर आए।

Translate »