

सोनभद्र। विद्यालय परिसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान के द्वारा ध्वजारोहण किया गया व तत्पश्चात् छात्रों के द्वारा राष्ट्रगान उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, शहीद सुभाष चंद्र बोस , शहीद भगत सिंह, सरदार वल्लभभाई पटेल व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपनी जान दे दी। छात्रों ने अपने नाटक के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी। छात्रों



के द्वारा देश रंगीला, इंडिया वाले, वतन याद करेगा, हम सब हिंदुस्तानी, तेरी गंगा बहती रहे जैसे देश भक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या चित्रा जालान ने सभी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी व बच्चों को बताया कि हमें अपने वीरों के सपनों को साकार करते हुए एक स्वच्छ सुंदर व विकसित भारत बनाना होगा तभी हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान ने सभी बच्चों को अपनी परंपरा व संस्कारों से जुड़ने की बात कही व बताया कि हम कितना भी उन्नति कर लें हमें अपने संस्कारों को नहीं भूलना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकगण प्रियंका चौबे ,सुषमा पांडे, निशा चौबे, प्रतिमा चौबे, सुमन जायसवाल, यासमीन, नेहा पांडे, अपर्णा जायसवाल पूजा, काजल, उमाकांत दुबे ,महेश त्रिपाठी, योगेश नारायण, तिलक दीक्षित, हरिओम पांडे, काजल, धर्मेंद्र पांडे वह भारी संख्या में विद्यालय के छात्र छात्राए मौजूद रही।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal