कहते हैं हमको प्यार से इंडिया वाले

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम, बच्चों ने मोहा मन


ज्ञानदास कनौजिया


ढुटेर। सोनभद्र ।”कहते हैं हमको प्यार से इंडिया वाले “व” तेरी माटी की कसम “जैसे देशभक्ति गीतों से सरस्वती मंदिर का समूचा प्रांगण झूम उठा ।तालियों की गडगराहट भी गुंजी। सभी राष्ट्र प्रेम की भावना से ओत- प्रोत हो गए। घोरावल शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढुटेर में आजादी की 80वीं सालगिरह पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत इस कार्यक्रम की प्रशंसा की जा रही है। अपनी कलाओं से बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।

यहां सबसे पहले ध्वजारोहण कर उसे नमन करने के बाद राष्ट्रगान गया गया। फिर छात्र -छात्राओं द्वारा विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए ।छात्र अमरजीत सिंह एवं स्वास्तिक चौबे द्वारा बोले गए इंग्लिश में भाषण को लोग खुब सराह रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के प्रशासक सुरसती देवी तथा संचालन सहायक अध्यापक राजकुमार ने किया ।वक्ताओं ने देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्य बनाए रखने की बात कहीं । प्रधानाध्यापक यतिनंदनलाल ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर सहायक अध्यापक खड़गवीर सिंह, अनुदेशक अनिल चौबे ,नीलू सोनकर ,सुनीता ,पूर्व ग्राम प्रधान रामजीत मौर्य ,पूर्व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानदास कनौजिया, विनोद कुमार मौर्य, एसएमसी अध्यक्ष महेश सिंह सहित तमाम गणमान्य नागरिक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Translate »