अनियंत्रित बाइक सवार ने बस में मारी टक्कर, युवक घायल

रमेश कुशवाहा

घोरावल-सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र मे शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। औराही स्थित भाजपा विधायक आवास के पास सड़क किनारे खड़ी एक बस से तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार टकरा गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाया और घायल युवक को जिला अस्पताल भेजवा दिया। इसके साथ ही, उसके परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान घोरावल क्षेत्र के मोरही गांव निवासी निरहू पुत्र कैलाश चौहान के रूप में हुई है। वह किसी काम से अपने घर से शाहगंज जा रहा था।

Translate »